फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Thu, 09 Jul 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के साथ बीटेक में प्रवेश ले सकते है इच्छुक स्थानीय युवा
विज्ञापन

नई टिहरी। नौकरी करते हुए इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के इच्छुक युवाओं के लिए राहतभरी खबर है। टीएचडीसी हाइड्रोपावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम में इस शिक्षा सत्र से बीटेक (वर्किंग प्रोफेशनल) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान के निदेशक डॉ. शरद कुमार प्रधान ने बताया कि यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से नौकरी कर रहे युवाओं और कर्मचारियों के लिए तैयार किया गया है।
बताया कि विद्युत अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), सिविल अभियांत्रिकी और यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में 30-30 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। पढ़ाई के लिए कक्षाएं शाम के समय और अवकाश के दिन (शनिवार-रविवार) को संचालित की जाएगी जिससे नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों की नियमित सेवा प्रभावित न हो।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का संस्थान से 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित किसी सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम, निजी कंपनी, उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) में नियमित रूप से कार्यरत होना चाहिए। एक वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए किसी भी अभियांत्रिकी शाखा में तीन वर्षीय डिप्लोमा या पार्श्व प्रवेश (लेटरल एंट्री) के लिए मान्य दो वर्षीय डिप्लोमा में सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 45 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए संस्थान से संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन





प्रशिक्षण के लिए 25 जुलाई तक करें आवेदन
नई टिहरी। जिला सेवायोजन कार्यालय के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन प्राप्त कर सकते है। जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने यह जानकारी दी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए छह माह के निःशुल्क टंकण व्यवसाय प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संगणक संचालन, हिंदी टंकण तथा समूह-ग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए 33 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक कार्य दिवस में जिला सेवा योजन कार्यालय नई टिहरी से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई को निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें