टेबल टेनिस एक सुमित और युगल में हेमराज व नरेंद्र ने मारी बाजी
सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी मेला समिति की ओर से आयोजित की गई खेल प्रतियोगिताएं
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी मेला समिति की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं कराई गई। पुरुष वर्ग की ओपन एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अध्ययन उनियाल प्रथम और युगल में सौरभ कैंतुरा और शौर्य कैंतुरा की जोड़ी प्रथम रही। टेबल टेनिस ओपन में सुमित जोशी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
समिति की ओर से बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरुष वर्ग की ओपन एक बैडमिंटन में अध्ययन उनियाल प्रथम, अमित कुमार प्रजापति दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष ओपन युगल वर्ग में अमित सरियाल और अभिनव की जोड़ी प्रथम रही। सुजीत एवं संभव की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग अंडर- 19 एकल वर्ग में सौरभ कैंतुरा पहले, गौरव चौहान दूसरे स्थान पर रहे।
बालक वर्ग अंडर- 19 युगल वर्ग में सौरभ कैंतुरा और शौर्य कैंतुरा की जोड़ी पहले स्थान पर रही। सुजीत और निखिल दूसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग अंडर-14 एकल वर्ग में ओमलकी पुंडीर प्रथम, सक्षम पुंडीर द्वितीय रहे। टेबल टेनिस ओपन पुरुष एकल वर्ग में सुमित जोशी पहले, रोहित दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष ओपन युगल वर्ग में हेमराज व नरेंद्र नेगी की जोड़ी ने रोहित कैंतुरा और गौरव पुंडीर को हराया।
अंडर- 14 बालक एकल वर्ग में अरण्य उनियाल पहले, आरव शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक युगल वर्ग में आरव शर्मा और देवांश डबराल की जोड़ी प्रथम, सक्षम कैंतुरा और अनिकेत डबराल की जोड़ी द्वितीय रही। अंडर-14 बालिका एकल वर्ग में काव्य बेंजवाल पहले, हरिप्रिया सेमवाल दूसरे स्थान पर रही। अंडर- 14 बालिका युगल वर्ग में काव्या और प्राप्ति जोशी की जोड़ी पहले और हरिप्रिया व यशविता नेगी की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता संपन्न कराने में सुमित जोशी और अमित प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।