फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर थाने में जल्द खुलेगा महिला हेल्पलाइन सेंटर : एसएसपी

विज्ञापन
नरेंद्रनगर में एसएसपी के जन संवाद सम्मेलन में समस्याएं रखते स्थानीय निवासी। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
पुलिस थाने में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि हर जगह से युवाओं के ड्रग्स की गिरफ्त में आने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए नरेंद्रनगर थाने में जल्द ही महिला हेल्प लाइन सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस थाने पहुंची एसएसपी ने कहा कि समाज में नशे की प्रवृत्ति बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस को नशाखोरी रोकने और महिला हिंसा के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम प्रहरियों का रुके हुए मानदेय का जल्द भुगतान किया जाएगा। एसएसपी ने थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के निर्देश दिए। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा राणा, आगर की प्रधान सपना रावत ने पुलिस गश्त बढ़ाने और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार ने भी विचार रखे। इस मौके पर सीओ प्रमोद शाह, एसआई जेपी कोहली, हिम्मत सिंह शाह, कांति डिमरी, मोहन नेगी, प्रताप राणा, सभासद विजय धमांदा, उपेंद्र थपलियाल, विकास उनियाल, यशपाल राणा, साकेत बिजल्वाण, लक्ष्मी देवी, आशा टम्टा और जयपाल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें