फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पालिका चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, दावेदारों ने तेज की राजनीतिक बिसात

Thu, 28 May 2026 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को रिझाने में जुटे दावेदार, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर के आसार
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा के साथ नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। अध्यक्ष और वार्ड सभासद पद के दावेदारों ने चुनाव बिसात बिछानी शुरू कर दी है। भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर रहे हैं। नगर क्षेत्र में राजनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। चुनाव चर्चाओं ने चाय की दुकानों से लेकर मोहल्लों तक माहौल गर्म कर दिया है।
पालिका अध्यक्ष पद पर मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस संगठन स्तर पर भी मंथन शुरू हो गया है। प्रत्याशी समर्थकों के साथ वार्डों में संपर्क साधने के अलावा दूरभाष के जरिए मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। बाहर रह रहे मतदाताओं से भी मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क किया जा रहा है। प्रत्याशी अपने रिश्तेदारों और परिचितों को मतदान के लिए नरेंद्रनगर पहुंचने का आग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात वार्डों वाली नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में कुल 3596 मतदाता हैं जिनमें 1623 महिला और 1973 पुरुष मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। नौ जून को मतदान होना है जबकि 11 जून को मतगणना होगी। वार्ड सभासद पदों के लिए भी दावेदार पूरे जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुट गए हैं। स्थानीय मुद्दों के साथ व्यक्तिगत संपर्क को चुनाव रणनीति का अहम हिस्सा बनाया जा रहा है। नगर पालिकाध्यक्ष की कुर्सी इस बार राजनीतिक दृष्टि से खास मानी जा रही है। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के वन और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के गृह क्षेत्र होने के कारण चुनाव को उनकी प्रतिष्ठा से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें