नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। 10 अप्रैल को जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आनंद प्रकाश सेमल्टी को चुनाव अधिकारी और अरविंद सिंह खरोला को सहायक चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष व आडिटर पद के लिए सात अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन होगा।
नामांकन पत्रों की जांच 8 अप्रैल को होगी। अगले दिन 9 अप्रैल को अपराह्न 1 बजे से शाम 4 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 10 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी सेमल्टी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम बार कांउसिल नैनीताल को भेज दिया गया है। बार काउंसिल चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। संवाद