फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को गंभीरता से न लेने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिले के प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने समस्याएं सुनी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं, जिससे जनहित की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। मंत्री ने कहा कि समस्याओं गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह अधिकारियों के पास जाते हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराते हुए सरकार के कार्यों की जानकारी दी। मंत्री डा. रावत ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस से बिना ब्याज पर तीन-तीन लाख की ऋण वितरण योजना शुरू हो रही है। कहा कि श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय में स्थित उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को अन्य शिफ्ट करने के लिए 30 लाख रुपये शिक्षा विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें