कोविड कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को जिला मुख्यालय नई टिहरी, चंबा और घनसाली बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने सख्ती का संदेश दिया।
सीओ महेश चंद्र बिंजौला, कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र रावत, चंबा थानाध्यक्ष पंकज देवरानी और घनसाली थानाध्यक्ष कुलदीप शाह के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाजार में पैदल मार्च निकाला। लोगों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। कहा को कोरोना कर्फ्यू का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू के चलते मंगलवार को जिले में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है। नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।