नरेंद्रनगर बीडीसी बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल।
- फोटो : NEW TEHRI
नरेंद्रनगर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में बिजली, पानी और कृषि संबंधी समस्या छाई रही। बीडीसी बैठक में पहुंचे वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश-बदरीनाथ, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे किनारे अवैध कब्जा बढ़ने पर चिंता जताई। अधिकारियों को अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
बुधवार को बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में शुरू हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सदन में उठाई समस्याओं का तय समय से निराकरण करें। वन मंत्री ने ब्लॉक सभागार के लिए आठ एसी, पर्दे और दो वाटर कूलर देने की घोषणा की। प्रधान राजेंद्र नेगी, पुष्पा देवी ने आवेदन के बावजूद पॉलीहाउस नहीं मिलने की शिकायत की। डीएचओ पीके त्यागी ने बताया कि नौ पॉलीहाउस बनाए गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने बताया कि कृषि आउटलेट के तहत 86 सेंटर मंजूर हैं। बीडीसी सदस्य विनोद बिजल्वाण ने मिंडार्थ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। सीडीओ मनीष कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में उठाई समस्याओं जल्द निराकरण करें। बैठक में एसडीएम डीएस नेगी, डीडीओ सुनील कुमार, बीडीओ श्रुति वत्स, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, लोनिवि के ईई मो. आरिफ खान आदि मौजूद थे।