पुलिस ने जिलेभर में 32वें सड़क सुरक्षा माह के 14वें दिन पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर जागरूकता अभियान चलाया। कहा कि सावधानी से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर कोतवाली नई टिहरी, चंबा, घनसाली, मुनिकीरेती, लंबगांव आदि स्थानों पर पुलिस सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर वितरित किए। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने नाबालिगों को वाहन चलाने को न देने, हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने, ड्राइविंग करते वक्त मोबाइल पर बात न करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, साइबर अपराध, नशा मुक्त उत्तराखंड मोबाइल एप डाउनलोड करने की जानकारी दी।