फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लंबगांव पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड सेवा दो दिन से ठप

Wed, 07 Jan 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दूर-दराज से आ रही महिलाएं खाली हाथ निराश लौटने को मजबूर
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। पोस्ट ऑफिस में शुरू किया गया आधार कार्ड सेंटर दो दिन से ठप पड़ा हुआ है जिससे दूर-दराज से आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंच रहे ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ रहा है। पोस्ट ऑफिस की लचर सेवा पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसमें जल्द सुधार करने की मांग की है।
लंबगांव पोस्ट ऑफिस में कुछ समय पहले ही आधार कार्ड बनाने और अपडेट का कार्य शुरू किया गया था जिससे लोगों को अपने बच्चों का नया आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर और पता आदि संसोधन करने की सुविधा मिल रही थी। लेकिन कुछ दिन ठीक चलने के बाद सेवा ठप हो गई।
विज्ञापन

इससे आधार कार्ड बनाने के लिए दूर-दराज से पोस्ट ऑफिस पहुंच रहे लोगाें को खाली हाथ निराश लौटना पड़ रहा है। दो दिन से आधार कार्ड नहीं बनने से परेशान लोगों ने आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने की सेवा सीएससी सेंटरों में भी शुरू कराने की मांग की है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष युद्धवीर राणा, पूर्व सैनिक बुद्धि सिंह पंवार, टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष संदीप रावत ने कहा कि लंबगांव बाजार प्रतापनगर ब्लॉक का केंद्र बिंदु है।
विज्ञापन

उन्होंने सेवा में शीघ्र सुधार करने की मांग की है। उन्हाेंने डीएम को भेजे ज्ञापन में आधार कार्ड सेवाएं सीएससी सेंटराें काे देने की मांग की है। इस बाबत एडीएम अवधेश सिंह ने कहा कि आधार कार्ड सेंटर में कहा दिक्कत आ रही है। पोस्ट ऑफिस से बात कर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें