फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दो भालुओं के हमले में युवक गंभीर घायल

Wed, 17 Dec 2025 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भेड़ पालक बकरी की ऊन लेकर गांव से आगराखाल बाजार आ रहा था
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। ब्लॉक के चल्ड़ गांव में भेड़, बकरी पालक एक युवक को दो भालुओं ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। श्रीदेव सुमन उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे चल्ड़ गांव से विजेंद्र सिंह (25) पुत्र प्रेम सिंह भेड़ की ऊन को लेकर आगराखाल बाजार की ओर आ रहा था। वह घर से लगभग 100 मीटर नीचे रास्ते में आ रहा था कि देपाल नामे तोक में भालू ने उस पर हमला कर दिया। वह चिल्लाया तो भालू भाग गया लेकिन तभी दूसरे ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और भालू को भगाया। लोगों की मदद से घायल हो उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। सूचना पर डीएफओ दिगांथ नायक, रेंजर विवेक जोशी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंचे। रेंजर जोशी ने बताया कि क्षेत्र में भालू के हमले की पहली घटना है। घटना को देखते हुए क्षेत्र में गश्त टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें