फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चारागाह भूमि नीलामी के विरोध में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

Tue, 30 Jun 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बोले चारागाह ग्राम समाज की संपत्ति नहीं होने देंगे नीलामी
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। राम और बौर गांव की चारागाह की जमीन बचाने को के लेकर चल रहा आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि की नीलामी निरस्त करने की मांग को लेकर धरना स्थल सुल्याधार में स्थानीय लोगों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ और भू-भूम्याल देवताओं का आह्वान किया। सरकार से भूमि की नीलामी प्रक्रिया को जल्द निरस्त करने की मांग की।पैतृक भूमि संरक्षण समिति के बैनर तले मांग के समर्थन में मंगलवार को 8वें दिन भी स्थानीय लोग क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
धरना स्थल पर स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार और प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ करते हुए आहुति डाली। क्षेत्रपाल देवता, भू-भूम्याल देवताओं का आह्वान किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, प्रधान संगठन अध्यक्ष युद्धवीर रावत, समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह कैंतुरा ने भूमि की नीलामी निरस्त करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा चारागाह की जमीन ग्राम समाज की होती है जिससे उनका हक-हकूक जुड़ा है। शासन-प्रशासन जबरन चारागाह की जमीन बेच नहीं सकती है। जनहित को देखना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य आंदोलनकारी रजनीश कौंसवाल ने भूमि बचाने के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की। दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतला, भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिराम भट्ट ने कहा कि जनता के विरोध के चलते भूमि की नीलामी रुकनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा, दिनेश भंडारी, प्रधान नरेंद्र नेगी, प्रमोद उनियाल, यशपाल, मीनाक्षी कैंतुरा, विजेंद्र राणा, सुनील बिष्ट, प्रभु डोभाल, डॉ. प्रमोद उनियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें