फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जंगल गई महिला गुलदार के हमले में गंभीर घायल

Mon, 20 Jan 2025 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओण पट्टी के भेलुंता गांव की है महिला, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। ओण पट्टी के भेलुंता गांव की एक महिला गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
भेलुंता गांव निवासी मंजू देवी (32) पत्नी रविंद्र राणा सोमवार दोपहर के समय जंगल में चारापत्ती लेने गई हुई थी। गांव से लगभग दो किमी दूरी पर जंगल में घास काटते वक्त दोपहर करीब दो बजे अचानक गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर साथ घास लेने गई अन्य महिलाओं ने हल्लाकर गुलदार को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजनों ने जंगल पहुंचकर मंजू को सीएचसी चाैंड पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर कर दिया। डाॅ. हर्ष वर्मा ने बताया कि महिला के सिर, मुंह पर गुलदार के नाखून लगे हैं। विधायक विक्रम सिंह नेगी, मुरारी लाल खंडवाल, उदय रावत ने सीएचसी चाैंड पहुंचकर घायल महिला का हालचाल जाना। वन विभाग को गांव में गश्त टीम तैनात करने को कहा। वन रेंजर हर्षराम उनियाल ने बताया कि महिला को उपचार के लिए तात्कालिक सहायता दे दी गई है। गांव में रात्रि गश्त के लिए टीम को भेजा जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले घर से बाहर नहीं जाने और गुलदार से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें