फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चोरी के माल के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। चंबा थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब आठ लाख रुपये के गहने, मोबाइल फोन और नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चंबा नगर क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बीते नौ जुलाई को आईटीआई रोड सरस्वती विहार निवासी सोमवती चौहान के घर का ताला तोड़कर घर में रखी लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी कर दी है। जबकि 26 जुलाई को आईटीआई रोड निवासी उत्कृष्ट भंडारी ने भी उनके घर का ताला तोड़कर एक मोबाइल फोन और 6500 रुपये चोरी होने की तहरीर दी थी। जांच के दौरान पूर्व में भी जेल गए सोनू कुमार (36) निवासी वाल्मीकि बस्ती पुरानी टिहरी रोड चंबा के बारे में पता चला। उसकी तलाश शुरू की गई तो बुधवार रात उसे सुरंग के पास से हिरासत में लिया गया। उससे चोरी किए गए करीब आठ लाख रुपये के सोने के आभूषण नथ, लॉकेट, मंगलसूत्र, मांग टीका, झुमके, माला, मोबाइल फोन और साढ़े छह हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें