उत्तराखंड सरकार की ओर से शुरू की गई दीन दयाल उपाध्याय मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जाखणीधार ब्लॉक के मंदार गांव के 30 बुजुर्गों का दल बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।
रविवार को मंदार गांव के 30 बुजुर्गों घनसाली से रवाना हुआ। दल में 13 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। दल में शामिल बुजुर्ग बदरीनाथ के दर्शन कर छह नवंबर को लौटेगा। पर्यटन विभाग ने परिवहन निगम की बस पर यात्रियों को भेजा है। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि यात्रियों को सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर विजयपाल रावत, शूरवीर रावत, सब्बल सिंह, बरफ सिंह, कुंदन सिंह, शेर सिंह रावत, एत्वारू लाल, विशन लाल आदि मौजूद थे।