फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, तेल बरबाद

Wed, 10 Dec 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद के लालढांग से उत्तरकाशी जा रहा था टैंकर, चालक-क्लीनर सुरक्षित
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। नजीबाबाद के लालढांग से उत्तरकाशी जा रहा पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर कंडीसौड़ थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिससे टैंकर से तेल का रिसाव होने से वहां खतरा बढ़ गया। सुबह 10 बजे पलटे टैंकर को कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे सीधा किया गया। इस दौरान वहां काफी तेल बरबाद हो गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष एएसआई शिवशंकर उनियाल और सुनील चौहान ने बताया कि लालढांग से उत्तरकाशी जा रहा पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर बुधवार सुबह करीब 10 बजे थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर से हो रहे तेल के रिसाव से बने खतरे को देखते हुए वाहनों का सुरक्षित आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर सड़क किनारे पलटे टैंकर को शाम चार बजे सीधा किया। टैंकर चालक आशीष शर्मा और क्लीनर निखिल दोनों निवासी बिजनौर ने बताया कि मोड़ पर तेज ब्रेक लगने के कारण टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि टैंकर में कुल 12 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल था जिस तरह टैंकर पलटने से रिसाव शुरू हुआ उस स्थिति में टैंकर में काफी तेल बच गया। चालक-क्लीनर दोनों सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें