फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसाली क्षेत्र में बनाया जाएगा उप जिला अस्पताल: मुख्यमंत्री

Thu, 26 Feb 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
बिलखेत में फे​स्टिवल में मौजूद जनसमुदाय को संबो​धित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।स्रोत: सूचना विभ
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करते हुए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। स्थानीय लोगों की मांग पर घनसाली क्षेत्र में उप जिला अस्पताल बनाए जाने की घोषणा की। इस दौरान सीएम ने घनसाली विधानसभा क्षेत्र की 41 करोड़ 21 लाख से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सीएम को हनुमान गदा भेंट कर सम्मानित किया। भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया। अस्पताल निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले कृष्णा गैरोला और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कहा कि पीएचसी पिलखी के सीएचसी में उच्चीकृत होने से यहां स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। सरकार डॉक्टरों की तैनाती, उपकरण और अन्य संसाधनों को हर अस्पताल में मुहैया करा रही है। जनभावनाओं के अनुरूप जगह का चयन कर घनसाली क्षेत्र में उप जिला अस्पताल भी बनाया जाएगा। कहा जिन योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उनका कार्य रुकना नहीं चाहिए। उनका शीघ्र लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जाए। दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो संसाधनों की कमी भी दूर की जा सकती है। कहा आयुष्मान भारत योजना से प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है। नंदा गौरा योजना में बेटियों को 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सीएम ने राज्यांदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आंदोलनकारियों की भावना के अनुरूप राज्य का विकास कर रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए सरकार बेहतर योजना बनाकर कार्य कर रही है। विधायक शक्ति लाल शाह ने 37 सूत्री मांग पत्र सीएम को दिया। उन्होंने अखोडी अस्पताल का उच्चीकरण, थाती भटवाड़ा में बाढ़ सुरक्षा कार्य, धमातोली हाईस्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण, ब्लॉक मुख्यालय में मिनी स्टेडियम, कोठार-सौड़ सड़क निर्माण और गेंवली-बूढ़ाकेदार और पिंडवाड़ में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापना को प्राथमिकता से करने की मांग की। इस मौके पर दायित्वधारी वीरेंद्र सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोविंद सिंह राणा, डीएम नितिका खंडेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, अनुसूचित आयोग की सदस्य सुनीता देवी, शौकीन भंडारी, इंदु डंगवाल, परमवीर पंवार, रामकुमार कठैत, जयवीर मियां, बसुमति घणाता, धनपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण-
पीएमजीएसवाई की धमातोली -घनसाली-अखोड़ी मोटर मार्ग वाया चांजी मोटर मार्ग अपग्रेडेशन। नागेश्वर सौड से गोना वाया सरकंडा मोटर मार्ग अपग्रेडेशन और राजकीय इंटर कॉलेज कोट विशन में भवन का पुनः निर्माण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें