फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Mon, 09 Feb 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन




जल्द मांग पूरी नहीं होने पर दी 16 फरवरी से बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी



नई टिहरी। रिंग रोड परियोजना और टीएचडीसी के अधीन कार्यरत कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार न देने विरोध में उत्तरायणी भागीरथी बेरोजगार संघर्ष समिति के बैनर तले बांध प्रभावित और स्थानीय युवाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जल्द ही मांग पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर 16 फरवरी से टीएचडीसी कार्यालय और जाख-डोबरा में बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी।



उत्तरायणी भागीरथी बेरोजगार संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, सचिव मनोज पंवार के नेतृत्व में बांध प्रभावित ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं ने रोजगार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। समिति के अध्यक्ष पंवार ने कहा कि टीएचडीसी के अंतर्गत परियोजना क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगी निटकॉन, शिवालिक, बालाजी सहित अन्य कंपनियां बाहरी राज्यों के लोग को नौकरी पर रख रही हैं। स्थानीय युवाओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन




एडीबी की सहायता से जाख-डोबरा क्षेत्र में रिंग रोड का कार्य चल रहा है, वहां भी स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति टिहरी के जिलाध्यक्ष डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल ने कहा कि टिहरी बांध निर्माण के लिए टिहरी के लोगों ने अपनी पैत्रिक भूमि, घर, खेत-खलियान का बलिदान दिया है, लेकिन रोजगार, बिजली और पानी देने के नाम पर यहां के लोगों की उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन




बाद में उन्होंने मांग के संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा। जल्द ही मांग पर कार्रवाई न होने पर 16 फरवरी से आरपार की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर देवेंद्र नौटियाल, शांति प्रसाद भट्ट, महावीर सिंह, सुनील, राजपाल सिंह, नरेश उनियाल, शुभम चौहान, सुरेंद्र तोपवाल, प्रवीन रावत, हरि सिंह, कैलाश सेमवाल, सतेंद्र नेगी, गुरु प्रसाद, लुदर सिंह, शूरवीर चौहान, होशियार सिंह, विक्रमा नंद डोभाल, विशन सिंह, प्रशांत रावत, रमेश उनियाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें