फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: हर विस में एक मॉडल और निकाय में बनाए जाएंगे महिला बूथ

Thu, 29 Oct 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
‎संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आरओ, एआरओ और विभिन्न कमेटियों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों, अधिकारियों के दायित्वों, मतदान केंद्रों की स्थिति और मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल पोलिंग बूथ और हर निकाय में एक-एक महिला बूथ बनाए जाएंगे।
‎कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी तैयारियों के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन संबंधी अपने दायित्वों का निर्वहन निर्धारित मैनुअल और दिशा-निर्देशों के अनुसार करें। नामित नोडल और सहायक नोडल अधिकारी अपने कार्यों की प्रकृति के अनुसार तैयारियां समय से पूरी कर दें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन विभागों ने अभी तक निर्वाचन कार्यों के लिए कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई हैं, वे तत्काल सूची उपलब्ध कराएं जिन विभागों द्वारा पूर्व में सूची दी जा चुकी है और सूची में शामिल कार्मिकों का स्थानांतरण हो गया है, वे उनके स्थान पर तैनात नए कार्मिकों के नाम सहित संशोधित सूची भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने मतदान केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन बूथों पर मरम्मत अथवा अन्य सुधार कार्य किए जाने हैं, उन्हें समय से पूरा करा दें।
विज्ञापन

‎विगत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. राम प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें