नई टिहरी। श्री कोटेश्वर सनातन सेवा समिति की ओर से चाका में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज के सभी वर्गों से एकजुट होने की अपील की।
सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, संघ के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। रसिक महाराज ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर संगठित करने का काम किया जा रहा है।
संघ के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने कहा कि संघ के लोगों ने हमेशा हिंदुओं को जगाने का काम किया है। हिंदू समाज के लोग अपनी संस्कृति को छोड़कर विदेशी संस्कृति को ओर भाग रहे हैं, जिसके भविष्य में गंभीर परिणाम होंगे। इससे पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर लवा-चाका के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर कार्यक्रम के सचिव मंगेश उनियाल, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष वीर सिंह रावत, धन सिंह सजवाण मौजूद थे। संवाद