फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी विस क्षेत्र की समस्याओं पर 11 को सचिवालय में होगी बैठक

Fri, 24 Oct 2025 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। आगामी 11 नवंबर को टिहरी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक होगी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि बैठक में नई योजनाओं के साथ गत चार साल में संचालित योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


टिहरी विधायक उपाध्याय ने कहा कि टिहरी विधानसभा जिले के केंद्र बिंदु है। जिला मुख्यालय भी टिहरी विधानसभा में आता है। जिला मुख्यालय सहित विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 11 नवंबर शाम पांच बजे सचिवालय में अहम बैठक होगी। बैठक में हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों के तहत बांध विस्थापित व प्रभावितों के लिए निशुल्क पेयजल, नई टिहरी नगर में अतिरिक्त भूमि का नियमतीकरण, नई टिहरी व चंबा के लिए पेयजल योजना का कार्यान्वयन, बौराड़ी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने, कोटी कॉलोनी से बौराड़ी तक रोपवे निर्माण, कैथोली से चंद्रबदनी मंदिर तक रोपवे, नई टिहरी शहर की आंतरिक संड़कों को हॉटमिक्स बनाने, विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़कों की स्वीकृति, नई टिहरी दुग्ध संघ को पुनर्जीवित करने, टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, श्रीदेव सुमन के गांव जौल में विवि का परिसर बनने सहित कई अन्य जनहित के मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें