नैनबाग (टिहरी)। दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जौनपुर ब्लॉक के 36 वरिष्ठ नागरिकों को चार दिवसीय श्री जागेश्वर धाम की यात्रा पर रवाना किया गया। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से भोजन, आवास व्यवस्था गढ़वाल व कुमाऊं मंडल विकास निगम में की गई। बस की सुविधा उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई।
जागेश्वर धाम की यात्रा में नैनबाग क्षेत्र के ग्राम टटोर, ग्राम जयद्वार, मोंगी, पंतवाड़ी, चिलामु, मैर, बांडासारी, टंडान, पाब, मुनोगी के 36 वरिष्ठ नागरिक शामिल है। बीडीसी सदस्य मंजू पंवार ग्राम प्रधान सुरेश कैंतुरा, रणवीर सिंह राणा, राम प्रसाद बिजल्वाण ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत पूर्व तीन यात्रा की बसे प्रतापनगर ब्लॉक, जाखणीधार व देवप्रयाग ब्लॉक से भेजी जा चुकी है। अन्य ब्लॉको से भी जल्द ही यात्रा की बसें भेजी जाएगी। संवाद