फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गजा से बदरीनाथ के दर्शन को रवाना हुआ 30 यात्रियों का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नई टिहरी। पर्यटन विभाग की दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत गजा क्षेत्र के 30 यात्रियों का एक दल बदरीनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। चार दिवसीय यात्रा के दौरान यात्रियों को पर्यटन विभाग की ओर से निशुल्क आवागमन से लेकर रहने, खाने की भी व्यवस्था की गई है। बुधवार को गजा में नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती ने 30 सदस्यीय यात्री दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना के तहत बुजुर्गों को चारधाम यात्रा के दो मुख्य धाम बदरीनाथ और गंगोत्री समेत उत्तराखंड के प्रमुख सिद्धपीठों की यात्रा भी निशुल्क कराई जा रही है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि दल में 25 महिलाएं और पांच पुरुष भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर नौ सितंबर को अपने गंतव्य को वापस लौटेंगे। इस मौके पर प्रधान गौंसारी भारती देवी, गढ़वाल मंडल विकास निगम के गाइड रमेश शर्मा, महावीर सिंह, अनिल सिंह, दर्मियान सिंह नेगी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें