पंजाब के पटियाला से 12 जुलाई को अंजनीसैंण पहुंची बरात और उनके संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव मिलने के बाद दूल्हा, दुल्हन पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली है। क्वारंटीन में रखे गए सभी लोगों को प्रशासन ने घर भेज दिया है। जबकि रविवार को भी जिले के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिसके बाद कोरोना पॉजीटिव की संख्या 450 हो गई है। 425 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
12 जुलाई को पंजाब के पटियाला से बरात अंजनीसैंण पहुंची थी। बरात में दुल्हा, छह बरात और एक वाहन चालक शामिल था। प्रशासन ने जिले की सीमा में पहुंचते ही मुनिकीरेती में वाहन चालक सहित दो-तीन लोगों का ट्रू-नॉट मशीन से सैंपलिंग की गई थी। लेकिन उसी दिन देररात वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव मिला था। प्रशासन से 13 जुलाई को बारात में शामिल दूल्हा, दुल्हन समेत 45 लोगों की सैंपलिंग कराई थी। साथ ही उन्हें चंबा और बौराड़ी में संस्थागत क्वारंटीन किया था। रविवार को सभी 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि रविवार को थौलधार ब्लॉक के एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो मुंबई से टिहरी पहुंचा था। उसे कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार आइसोलेट किया है। बताया कि 45 बरातियों समेत 106 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। अभी भी 613 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 1306 लोग संस्थागत और 1790 लोग होम क्वारंटीन में रखे गए हैं।
93 सौ रूपये वसूला अर्थदंड
93 लोगों के काटे चालान
93 सौ रूपये वसूला अर्थदंड
नई टिहरी। बगैर मास्क पहने नगर क्षेत्र की सड़कों पर घूम रहे 36 लोगों का कोतवाली पुलिस ने चालान काटा है। कोतवाली निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना मास्क पहने कई युवा और महिलाएं मिली है। जिनका मौके पर ही चालान काटा गया है। जिनसे 3600 रूपये अर्थदंड वसूल किया गया है। शारीरिक दूरी नियम का उल्लंघन करने पर 57 लोगों का चालान काटा गया है। जिनसे 5700 रूपये अर्थदंड वसूला गया है। ब्यूरो
जारी-गंगादत्त थपलियाल