फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में छाया चांठी-डोबरा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। क्षेत्र पंचायत प्रतापनगर की बैठक में चांठी-डोबरा पुल, स्यांयू-भैगा-चौंदार मोटर मार्ग निर्माण का मुद्दा छाया रहा। लंबगांव में थाना खोलने, पार्किंग निर्माण और कृ षि ऋण माफ करने का प्रस्ताव पारित किया गया। विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि डोबरा-चांठी पुल दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। कोरिया की कंपनी को प्रदेश सरकार ने पुल का काम सौंप दिया है। थाना खोलने का प्रस्ताव वित्त विभाग के पास पहुंच चुका है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रेश्मा बगियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल, उदय सिंह रावत, आनंद रावत ने कहा कि आठ साल से स्यंासू-भैगा-चौदार सड़क पर सुरक्षा दीवार, अंधे मोड़ों की कटिंग और डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जलकुर गाड में आपदा से जो 45 घराट बहे थे उनका मुआवजा नहीं मिला है। इस पर विधायक नेगी ने एसडीएम को जल्द प्रस्ताव बनाकर रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा। कंडियालगांव के प्रधान राजवीर सिंह कंडियाल ने रैका-कंडियालगांव मोटर मार्ग निर्माण से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन व नहर का मामला उठाया। बैठक में जैविक कृषि उत्पाद के उपाध्यक्ष रोशन लाल सेमवाल, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रमोला, कनिष्ठ प्रमुख बलवीर असवाल, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रणवी सिंह, जोत सिंह, दिनेश बिष्ट, राकेश, संजय पैन्यूली, शूरवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें