कंडीसौड़ (टिहरी)। जिले के माध्यमिक विद्यालयों की कमांद में आयोजित शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में जौनुपर, थौलधार और कीर्तिनगर ब्लॉक के खिलाड़ी छाए रहे।
सीनियर बालक वर्ग की पांच हजार मीटर रेस में चंबा के मनोज खाती प्रथम, थौलधार के अनसार सिंह द्वितीय और जौनपुर के प्रकाश चौहान द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में जौनुपर की माया प्रथम, थौलधार की सीमा द्वितीय और अमिता तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में भिलंगना के अनिल प्रथम, देवप्रयाग के कुलदीप द्वितीय और चंबा के दीपक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में कीर्तिनगर की माधवी नेगी प्रथम, कविता द्वितीय और भिलंगना की साक्षी तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर रेस में चंबा के अंकित प्रथम, जौनपुर के संजय द्वितीय और नरेंद्रनगर के दिनेश तृतीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में नरेंद्रनगर के विवेक प्रथम, जौनपुर के सोम रावत द्वितीय और भिलंगना के संदीप तृतीय रहे। बालिका वर्ग में भिलंगना की सोनम प्रथम, सपना द्वितीय, जौनपुर की करिश्मा तृतीय रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में भिलंगना की सोनम प्रथम, जौनपुर की आरती द्वितीय और भिलंगना की सपना तृतीय रहीं। इस मौके पर बीईओ शोभाराम उनियाल, डीएल उनियाल, मनोज बहुगुणा, हेमचंद्र रमोला, परिपूर्णानंद सकलानी आदि उपस्थित थे।