फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीसी कंपनी के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चार-पांच दिन पहले वह कंपनी में काम करते हुए गिर गया था, जिसके बाद वह कमर में दर्द बता रहा था, लेकिन उसने इसे हल्के में लिया और लगातार काम पर जाता रहा। शुक्रवार को दर्द तेज होने पर अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी की मौत पर लोगों ने कंपनी से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है। वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष रिंकू ने बताया कि एचसीसी में कार्यरत निर्देश कुमार (26) पुत्र फूल सिंह ग्राम पाडली, थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी हाल निवासी कोटी कालोनी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत था। तीन-चार दिन पहले काम करते हुए काम करते समय उसे चोटें आ गई थीं। शुक्रवार को दर्द तेज होने पर उसे टीएचडीसी अस्पताल ले जा रहे थे, कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि कंपनी की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा नहीं दिया गया तो कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। भागीरथीपुरम चौकी प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें