फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 निजी बीएड कालेजों की मान्यता खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन से संबद्ध 15 स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों पर मान्यता रद्द होने की तलवार लटक रही है। विवि प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद भी अंतिम तिथि तक 15 कालेजों ने सत्र 2013-14 की पत्रावलियां विवि में जमा नहीं करवाई है। ऐसे में स्ववित्त पोषित बीएड कालेजों की मनमानी 2500 बीएड अभ्यर्थियों पर भारी पड़ रही है। पत्रावलियों के अभाव में विवि परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं कर पा रहा है। जबकि अक्तूबर प्रथम सप्ताह में बीएड का 210 दिन का शैक्षणिक दिवस पूरा हो चुका है, जबकि गढ़वाल विवि की सत्र 2013-14 की बीएड मुख्य परीक्षा सितंबर में हो चुकी है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से सत्र 2013-14 में 28 स्ववित्त पोषित बीएड कालेजाें को संबद्धता मिली थी। विवि ने स्टेट और मैनेजमेंट कोटे के तहत कालेजों में प्रवेश की प्रक्रिया की थी, लेकिन मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर कालेजों ने अपनी मनमर्जी से अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर प्रवेश दे दिया था। ऐसे अभ्यर्थियों की सूचना कालेजों की ओर से विवि को उपलब्ध नहीं कराई गई। अक्तूबर में विवि को परीक्षा कार्यक्रम घोषित करना था, लेकिन कालेजाें की ओर से छात्र संख्या का विवरण और शुल्क की रसीद विवि में जमा नहीं कराई गई। 16 अक्तूबर को विवि प्रशासन ने कालेज संचालकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें कालेज संचालकों को सूचना उपलब्ध करानी थी। लेकिन छह कालेजाें ने ही उस दिन विवि में अपने दस्तावेज जमा किए थे। कुलपति डा. यूएस रावत ने शेष कालेजों को 20 अक्तूबर तक पत्रावलियों उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन सोमवार अंतिम तिथि तक 8 और कालेजों ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। 15 कालेजों की ओर से कोई रिसपांस विवि को नहीं मिला है।

सोमवार तक विवि को 13 कालेजों की रिपोर्ट मिल चुकी है। सभी कालेजों को आज शाम छह बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद भी यदि लापरवाही हुई, तो संबंधित कालेजों की मान्यता रद्द करने का अंतिम विकल्प विवि के पास है। यदि रिपोर्ट मिल जाती है, तो 10 नवंबर के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हंसराज बिष्ट, उप कुलसचिव श्रीदेव सुमन विवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें