घनसाली (टिहरी)। पांच सूत्री मांगाें को लेकर आंदोलनरत बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर के अशंकालिक शिक्षक शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। शिक्षक कुंवर सिंह लोदियाल और कृष्ण चंद्र नेगी महाविद्यालय परिसर में अनशन पर बैठे।
अशंकालिक शिक्षक 13 अक्तूबर से मांग के समर्थन में आंदोलनरत हैं। वे प्रति माह 15 हजार मानदेय देने, शिक्षण सत्र के दौरान पूरे एक साल की सेवाएं, प्रतिमाह मिलने वाले वेतन की तिथि निर्धारित करने, शिक्षण सत्र के दौरान 14 सीएल देने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को कॉलेज मैनेजमेंट के प्रबंधक बालकृष्ण नौटियाल, अध्यक्ष पिचपन सिंह, मंत्री चंद्र किशोर मैठाणी वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन शिक्षकों का कहना है कि जब तक उन्हें मांगों के संबध में लिखित नहीं दिया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को अर्चना गैरोला, मंजू बहुगुणा, सोना उनियाल, जयवीर फरर्स्वाण, अखिलेश जोशी, दिनेश पोखरियाल, पुरुषोत्तम नौटियाल, डा. मुकेश नैथानी आदि धरने पर बैठे।