फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियत वेतन कर्मियों की सुविधा समाप्त करने पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल परिसर के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने नियत वेतन कर्मियों की सुविधाएं समाप्त करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस तरह के विवादास्पद निर्णय लेने पर उप कुल सचिव से वित्त अधिकारी का कार्यभार वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में हुई कर्मियों की बैठक में संघ के सचिव रविंद्र नेगी ने कहा कि वित्त अधिकारी विवि में गतिरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जूनियर एवं अनुभवहीन उप कुलसचिव से वित्त अधिकारी का कार्यभार वापस नहीं लिया गया तो परिसर को बेमियादी के लिए बंद कर दिया जाएगा। पुस्तकालयध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने कहा कि कुलपति द्वारा जो सुविधाएं अनुमन्य की जाती है, उस पर विवाद करना विवि हित में नहीं है। बैठक में कार्यालय अधीक्षक शंकरलाल भट्ट, उपाध्यक्ष उत्तम तोमर, सोबन नेगी, राजेंद्र सजवाण, ज्योति प्रसाद रतूड़ी, रामेश्वर रतूड़ी, भानु प्रसाद बडोनी, राकेश कोठारी, दिनेश नेगी, हीरालाल, महेंद्र विद्यार्थी, यशवंत रावत, ज्ञानदेव चमोली, सच्चिदानंद उनियाल, राकेश रमोला, बीरू लाल, डा. मनोहर, आनंद मियां और सुखदेव सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें