फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। स्कूली बच्चों की आकर्षक झांकी और मार्चपास्ट के साथ शनिवार से यहां तीन दिवसीय पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और जन जाति विकास समिति का 28वां वार्षिक खेल और सांस्कृतिक समारोह शुरू हो गया। उद्घाटन अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

सरदार सिंह इंटर कालेज नैनबाग के प्रांगण में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेखा डंगवाल ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोगों को दलगत राजनीति छोड़कर एक मंच पर आना चाहिए। इस तरह के समारोहों के आयोजन से क्षेत्र को नई पहचान मिलती है। युवा प्रतिभाओं को नए मंच मिलते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह रावत ने की। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जोत सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख रेखा नौटियाल, अनिता पंवार, माला देवी, सुलतान सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
शनिवार को पहले दिन राजकीय इंटर कालेज और क्रीड़ा संघ नैनबाग के मध्य वालीबाल मैच खेला गया। समाचार भेजे जाने तक मैच जारी था। इससे पहले उद्घाटन अवसर पर स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें