फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना हाइड्रो पावर कंपनी के खिलाफ क्षेत्र के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आंदोलनरत लोगों का कहना था कि विधायक और तीन अन्य ग्रामीण एक सप्ताह से घुत्तू लघु जल विद्युत परियोजना प्रभावितों की समस्याओं को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। मगर शासन- प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। एसडीएम ने बताया कि कंपनी को 24 घंटे का समय वार्ता के लिए दिया गया है। इधर, अनशनकारियों के स्वास्थ्य परीक्षण करने गए डाक्टरों की टीम ने बताया कि अनशनकारियों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

चंदला, गवाणा, कंडारगांव, सांकरी आदि गांवों के लोग बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने घुत्तू लघु जल विद्युत परियोजना की कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर तानाशाही होने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक भीमलाल आर्य, सूरत सिंह, गोविंद लाल और सुंदर सिंह नेगी एक सप्ताह से विस्थापन, मुआवजा, सिंचाई के लिए पेयजल उपलब्ध कराने, क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत करने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठे हुए है। बावजूद कंपनी प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होगा तो परियोजना से विद्युत उत्पादन ठप कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों मे भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, आनंद बिष्ट, मनमोहन रावत, प्रेम लाल त्रकोर्िटया शामिल थे। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि यदि कंपनी वार्ता करने के लिए नोटिस का पालन नहीं करती है, उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या हल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के डा.श्याम विजय ने बताया कि अनशनकारियों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें