फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से बंद है नवनिर्मित स्कूल भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर प्रखंड में पट्टी रौणद रमोली के ग्राम कोड़दी में दो प्राथमिक स्कूल भवन होने के बावजूद 219 छात्रों को एक ही भवन के दो कमरों में पढ़ाया जा रहा है। लापरवाही यह कि शिक्षा विभाग दो वर्ष से बनकर तैयार भवन में कक्षाएं शुरू नहीं करा पाया है। अभिभावकों ने छात्रों की परेशानियां देखते हुए नवनिर्मित भवन में कक्षाएं शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रौणद रमोली के प्राथमिक स्कूल कोड़दी में छात्रों की संख्या को देखते हुए विभाग ने टिहरी बांध की झील में समाए प्राथमिक स्कूल गडोली को कोड़दी तल्ली में शिफ्ट कर भवन का निर्माण कराया है। जिससे कि कुछ कक्षाएं नए भवन में संचालित की जा सके। लेकिन भवन बनने के दो वर्ष बाद भी उसमें कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई है। जिससे 219 छात्र दो कमरों के भवन में ही पढ़ने को मजबूर है। जिला पंचायत सदस्य पूर्णा नेगी ने बीईओ से नवनिर्मित भवन में कक्षाएं शुरू कराने तथा दो और शिक्षक नियुक्त करने की मांग की है।

इनसेट-
219 छात्रों पर दो शिक्षक
शिक्षा विभाग छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षकों की तैनाती करने में अब तक असफल साबित हो रहा है। प्राथमिक स्कूल कोड़दी में छात्र संख्या 219 है, जिसकी पढ़ाई का जिम्मा सिर्फ दो शिक्षकों पर है। अभिभावक दो और शिक्षक भेजने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन


कोट---
प्राथमिक स्कूल कोड़दी में एक सप्ताह में दो और शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जाएगी। जिसके बाद छात्रों की सुविधा के लिए जल्द ही नवनिर्मित भवन में कक्षाएं संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। - धर्म सिंह रावत, बीईओ प्रतापनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें