फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 स्वयं सेवक तैयार करेगा युवा कल्याण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले के प्रत्येक क्वारंटीन सेंटर में सुरक्षा और सैनिटाइजर करने का जिम्मा पीआरडी जवान संभालेंगे। यह व्यवस्था आज से ही लागू कर दी गई है। पहले चरण में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मुनिकीरेती पालिका क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में 70 पीआरडी जवानों की तैनाती करने का अनुमोदन दे दिया है। डीएम ने युवा कल्याण विभाग को 800 स्वयं सेवकों को दक्ष करने को कहा।
विज्ञापन

पंचायत भवन, स्कूलों, होटलों और धर्मशालाओं में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों की लचर व्यवस्था पर नवनियुक्त डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नाराजगी व्यक्त की है। क्वारंटीन सेंटरों और आइसोलेशन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और नियमित सैनिटाइजर करने लिए उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी को दो-दो पीआरडी जवान तैयार करने के निर्देश दिए। रविवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ मुनिकीरेती क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। नगर पालिका मुनिकीरेती की मांग पर डीएम ने मौके पर ही 70 पीआरडी जवानों की तैनाती करने का अनुमोदन दे दिया। पॉजिटिव केस आने के बाद की जाने वाली कांटेक्ट ट्रेसिंग एक ही दिन में पूरी करने के लिए डीएफओ डा. कोको रोसे को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें