फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विभाग में जल्द भरे जाएंगे 64 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोक भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए भाषा विभाग में जल्द ही 64 पदों पर नियुक्ति करने जा रही है। लोक भाषा, बोली के संरक्षण और संवर्धन के लिए महासभा का गठन किया जाएगा। महासभा में एक प्रबंधन कार्यकारिणी भी होगी। महासभा में प्रदेश के सभी 13 जिलों के वरिष्ठ लेखकों और साहित्यकारों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश के भाषा और पुनर्गठन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि लोकभाषा को प्रोत्साहन देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक प्रदेश स्तरीय ई-पुस्तकालय शुरू करने की योजना है। बताया कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बहुत सारे ऐसे लेखक और साहित्यकार भी हैं जिनकी पांडुलिपि किताब के रूप में प्रकाशित नहीं हो पा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे लेखकों और साहित्यकारों की पुस्तक भाषा विभाग उत्तराखंड प्रकाशित करवाएगा। बताया कि सरकार ऐसा प्रयास भी कर रही है कि लोकभाषा और बोली एकेडमी के माध्यम से लैंग्वेज कोर्सेज शुरू हो सके। तभी युवा पीढ़ी का अपनी बोली भाषा से हमेशा जुड़ाव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें