फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूगी-बूगी डांस शो के फाइनल में पहुंचे 45 कलाकार

सार

डांसिंग रियालिटी शो बूगी-बूगी में 70 में से 45 प्रतिभागियों का ऑडिशन के माध्यम से फाइनल राउंड के लिए चयन हुआ है।न्यू टिहरी प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बूगी-बूगी शो के ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।निर्णायकों ने 45 प्रतिभागियों का फाइनल राउंड के लिए चयन किया है।
विज्ञापन
नई टिहरी में बूगी-बूगी डांस शो के लिए चयनित कलाकार। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डांसिंग रियालिटी शो बूगी-बूगी में 70 में से 45 प्रतिभागियों का ऑडिशन के माध्यम से फाइनल राउंड के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता का फाइनल 16 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

न्यू टिहरी प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बूगी-बूगी शो के ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एडीएम रामजी शरण शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट और राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौडियाल, हरीश नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजक मंडल के सदस्य ज्योति प्रसाद डोभाल, नरेश बेलवाल और कुलदीप पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने शिरकत की। निर्णायकों ने 45 प्रतिभागियों का फाइनल राउंड के लिए चयन किया है। विजेता को 11 हजार, उप विजेता को 51 सौ और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 35 सौ रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राफी के साथ ही गढ़वाली एलबम में काम करने का मौका दिया जाएगा। अखिल रतूड़ी ने बतौर अतिथि ऑडिशन में भाग लिया। निर्णायक मंडल में टेलीविजन एक्टर मुकेश शर्मा घनसाला, गढ़वाली और बॉलीवुड निर्देशक विजय भारती और गायक रवि गुसाईं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें