पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्व. राकेश सेमवाल अंडर-14 बालक वर्ग की फुटबाल चैंपियनशिप में रविवार को पहला मैच सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल और उमेश चरण क्लब के बीच 1-1 से बराबरी पर छूटा। दूसरे मैच में स्वराज स्पोर्ट्स, तीसरे में रुद्रा स्पोर्ट्स और अंतिम मैच में बाला जी की टीम ने जीत हासिल की।
बौराड़ी के प्रताप इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र राणा ने बताया कि रविवार को पहला मैच सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल और उमेश चरण क्लब के बीच ड्रॉ रहा। अतिरिक्त टाइम तक भी दोनों टीमों में जीत का फैसला नहीं हुआ। दूसरे मैच में स्वराज स्पोर्ट्स ने व्यापार मंडल को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में रुद्रा स्पोर्ट्स ने न्यू दरबार एकेडमी को 3-1 के अंतर से हराया। अंतिम मैच में बाला जी क्लब ने फन एंड फूड की टीम को 2-1 से हराया। मोहित पंवार, अर्जुन बलूनी, दीपराज चंदेल, हिमांशु नेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर आयोजक हनुमंत महर, डा. वीर सिंह रावत, डा. गुरुपद गुसाईं, हरीश सुयाल, अनन्या पैन्यूली, सुशील भट्ट, मानवेंद्र रावत आदि मौजूद थे।