फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मेडिकल कॉलेज के लिए 31 को सड़क पर उतरेंगे 44 संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमन पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी जन आक्रोश रैली
विज्ञापन

कॉलेज को बाहर ले जाने पर किया जाएगा विरोध
नई टिहरी। टिहरी जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने और प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय में ही कराने की मांग को लेकर टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति ने आंदोलन का एलान किया है। मांग के समर्थन में समिति ने 31 जुलाई को जिला मुख्यालय में जन आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली में 44 संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे। समिति ने कहा कि जिला मुख्यालय से मेडिकल कॉलेज को बाहर ले जाने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय में ही होना चाहिए। इसे जिला मुख्यालय से बाहर किसी अन्य स्थान पर ले जाने का निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से जिला मुख्यालय के इणिया मेडिकल कॉलेज निर्माण की कवायद चल रही है। अब मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय से बाहर गजा क्षेत्र के फिपल्टी में बनाए जाने की चर्चा चल रही है। मेडिकल कॉलेज के लिए इणिया में पहले से भूमि प्रस्तावित है। कहा कि टिहरी बांध निर्माण के लिए हजारों लोगों ने अपनी जमीन, घर-बार और पुरानी टिहरी का त्याग किया।
विस्थापितों को उम्मीद थी कि नई टिहरी में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सहित जरूरी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी लेकिन जिला अस्पताल बौराड़ी विशेषज्ञ डॉक्टरों और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए देहरादून और ऋषिकेश की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज जिला मुख्यालय में बनने से पूरे जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। बताया कि 31 जुलाई को सुमन पार्क से कलेक्ट्रेट तक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसके बाद भी यदि सरकार ने मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 16 अगस्त से चरणबद्ध उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें