फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ढुंग गांव से 36 वरिष्ठ नागरिक बदरीनाथ धाम यात्रा पर हुए रवाना

Tue, 18 Nov 2025 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रदेश सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जाखणीधार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढुंग के 36 वरिष्ठ नागरिकों को मंगलवार को बदरीनाथ धाम की निःशुल्क यात्रा पर रवाना किया गया। यात्रा दल में 9 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विक्रमा देवी, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा देवी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए तीर्थयात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया। जनप्रतिनिधियों ने इसे सरकार की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि योजना से उन बुजुर्गों को भी बदरीनाथ धाम के दर्शन करने का अवसर मिला है जो आर्थिक या शारीरिक कारणों से स्वयं यात्रा नहीं जा पा रहे थे।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि बदरीनाथ धाम जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों के भोजन और आवास की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में की गई है। वहीं, यात्रा के लिए वाहन उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित यह यात्रा कार्यक्रम चार दिनों की है जिसमें ढुंग ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिक बिना किसी शुल्क के बदरीनाथ धाम के दर्शन का लाभ उठा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें