फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रतापनगर ब्लॉक में 25 प्रधान निर्विरोध बने अब 231 मैदान में

Sun, 13 Jul 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र के 101 ग्राम पंचायतों में से 25 ग्राम प्रधान निर्विरोध बने है। क्षेत्र पंचायत की 40 सीटों में से ग्राम पंचायत शुक्री से एकमात्र बीडीसी सदस्य निर्विरोध बना है। भदूरा, उपली रमोली, ओण, रैका व राैणद रमाेली पट्टी के अंतर्गत वाली 101 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के लिए कुल 317 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से 8 नामांकनपत्रों को विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिया गया था। जबकि 53 प्रत्याशियों ने अपना नामांकनपत्र वापस लिया है।
विज्ञापन

25 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध प्रधान आम सहमति से बने है। अब शेष बची 76 ग्राम पंचायत सीटों पर 231 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 40 सीटों पर कुल 193 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से 10 नामांकन निरस्त हुए है। 29 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया है। अब 39 क्षेत्र पंचायत सीटों पर 153 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। भदूरा पट्टी से इस बार सर्वाधिक 9 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए हैं। प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण में 24 जुलाई को मतदान होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें