फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्योें के लिए 23 करोड़ का बजट पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 79 लाख 58 हजार रुपये का अनुमानित बजट पेश किया गया। सभासदों ने बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया। वार्डों में जगह-जगह नालियां बंद होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। वहीं, कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद पालिका अपनी दुकानों के किराए में दो प्रतिशत का इजाफा करेगी। सीवरेज की समस्या के समाधान के संबंध में पालिका बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीएम से मिलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अध्यक्ष सीमा कृषाली की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका की आय-व्यय पर चर्चा की गई। ईओ राजेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि वर्ष 2020-21 में पालिका को 23 करोड़ 48 लाख रुपये की आय हुई। इसमें से कुल 15 करोड़ 27 लाख 65 हजार रुपये खर्च हुए। नगर क्षेत्र में आधी अधूरी सीवरेज लाइन का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने कहा कि कई क्षेत्रों में सीवरेज लाइन न होने से दिक्कतें आ रही हैं।
सदस्यों ने कहा कि कई जगह नालियां बंद हैं। बारिश का पानी सड़क और घरों के अंदर घुस रहा है। जिस पर ईओ सजवाण ने जेई और सफाई निरीक्षकों को सभी बंद नालियों को खोलने के निर्देश दिए। कोरोनाकाल की स्थिति को देखते हुए सभासदों ने बरात घरों का किराया माफ करने की मांग की। ईओ ने कहा कि इसका अधिकार बोर्ड को नहीं है। सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभासद विजय कठैत, सतीश चमोली, पवन शाह, खेमराज रावत, विश्वजीत नेगी, निर्मला बिजल्वाण, अनीता थपलियाल, उर्मिला राणा, मीना भट्ट, शाजिदा, प्रदीप रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें