फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 17 खिलाड़ियों का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर होनी वाली प्रतियोगिता में टिहरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बादशाहीथौल में आयोजित क्रिकेट ट्रायल में 100 खिलाड़ियों ने शिरकत की। एसोसिएशन के जिला सचिव राजवीर भंडारी ने बताया कि अंडर-19 वर्ग के लिए राज्य स्तर पर होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया गया है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुलियाल, राजेंद्र बिष्ट, जयेंद्र भंडारी, डा. अमित बड़ोनी, अर्जुन नेगी, गणेश रोहियाल, राजेंद्र भंडारी, गोपाल चमोली, प्रवीन तिवारी, कमल सिंह बागरी, लक्ष्मण रावत, अरविंद गुसाईं, सूरज राणा, दिनेश भंडारी, प्रताप भंडारी, संजय कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें