नई टिहरी। टिहरी झील के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड के लिए भूमि अर्जन को लेकर मंगलवार को उप तहसील मदननेगी में जनसुनवाई हुई जिसमे प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के 9 गांवों के 17 काश्तकारों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराए।
एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में खांड, पाचरी, नारगढ़, भौनियाड़ा, सांदणा, जलवालगांव मल्ला, जलवालगांव तल्ला, पथियाणा और कंगसाली के प्रभावित काश्तकारों ने सर्किल दर पर मुआवाजा भुगतान करने की मांग प्रमुखता से उठाई। काश्तकारों का कहना था कि मुआवाजा भुगतान के लिए समय सीमा निर्धारित की जानी चाहिए। इस मौके पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नीलू चावला, लोनिवि ईई दीपक कुमार, प्रभारी तहसीलदार मदननेगी प्रदीप कंडारी, नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा आदि मौजूद रहे। संवाद