फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए खुलेंगे 16 क्रेच पालना केंद्र

Wed, 13 May 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर क्रेच वर्करों की नियुक्ति के बाद विभाग जल्द शुरू करेगा केंद्रों का संचालन
विज्ञापन

नई टिहरी। कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए बाल विकास जल्द ही 16 नए आंगनबाड़ी सह क्रेच पालना केंद्र खोलेगा। बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर की नियुक्ति के बाद सभी केंद्र जल्द शुरू किए जाएंगे। अभी तक जिला मुख्यालय वसंत बिहार में एक क्रेच पालना केंद्र संचालित किया जा रहा है।
नौकरी पेशा अकेली महिला को अपने छोटे बच्चे की देखभाल की समस्या से जूझना पड़ता है। सरकार ने उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए क्रेच पालना केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि इसकी शुरूआत करीब दो साल पहले यहां वसंत बिहार में की गई थी लेकिन अन्य जगहों पर निवासरत अकेली नौकरी पेशा महिलाओं के लिए यह सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन

अब विभाग ने जिले में 16 नए केंद्र शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन दिनों केंद्र संचालन के लिए क्रेच वर्कर और क्रेच हेल्पर की नियुक्ति प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर चल रही है। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के बाद केंद्र विधिवत सुचारू किए जांएगे। केंद्र सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संचालित किया जाएगा।




क्रेच पालना केंद्र संचालन के लिए क्रेच वर्कर और हेल्पर की नियुक्ति प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर गतिमान है। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होते ही सभी क्रेच पालना केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे। केंद्र में बच्चों को पौष्टिक आहार देने की व्यवस्था भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

- संजय गौरव, डीपीओ बाल विकास विभाग नई टिहरी।

यहां खोले जाएंगे
जाखणीधार बाजार, थत्यूड़, टटोर द्वितीय, सिया कैंपटी, धनोल्टी, बेलेश्वर, चवासेरा, चंबा रेडक्राॅस, पुलिस लाइन, ढुंगीधार प्रथम, बादशाहीथौल, प्रतापनगर में नौघर, लंबगांव, ढ़ालवाला वार्ड 15, कीर्तिनगर में जाखणी और देवप्रयाग प्रथम

यहां खुलने हैं
भिलंगना ब्लॉक के बहेड़ा द्वितीय, चमियाला प्रथम, भागीरथीपुरम प्रथम, गजा में गौंसारी और नई टिहरी कुलणा बाजार द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें