फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय के लिए छात्रों से किताब वापस करवाना बनी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के ऑन लाइन प्रवेशपत्र सुविधा स्वामी रामतीर्थ परिसर के पुस्तकालय विभाग पर भारी पड़ती नजर आ रही है। प्रवेशपत्र की ऑन लाइन सुविधा होने के कारण सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं पुस्तकालय विभाग से बिना एनओसी के ही सीधे प्रवेशपत्र इंटरनेट से डाउनलोड कर परीक्षा में बैठ रहे हैं, जिससे विभाग को पुस्तकें छात्रों से लेना टेढ़ी खीर हो गई है।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय विभाग से विभिन्न विषयों की किताबें पढ़ने को मिलती हैं। पुस्तकालय विभाग में किताबें जमा करने पर छात्रों को एनओसी मिलती थी। छात्रों को पुस्तकालय विभाग की ओर से जारी की जाने वाली एनओसी दिखाने पर ही सेमेस्टर परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेशपत्र दिया जाता था, लेकिन अब ऑन लाइन प्रवेशपत्र डाउनलोड की सुविधा होने के कारण छात्र-छात्राएं बिना पुस्तक जमा करवाए ही परीक्षा में बैठ रहे हैं। ऐसे में पुस्तकालय विभाग को इन छात्रों से किताबें लेनी चुनौती बन रही है। पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट का कहना है कि छात्रों को टेलीफोन के माध्यम से किताबें लौटाने को कहा जा रहा है। बावजूद छात्र किताबें लौटाने को तैयार नहीं हैं। मामले में परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला का कहना है कि विवि से बातचीत कर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें