नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के ढुंगमंदार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने पंचायती राज संशोधन अधिनियम का विरोध किया है। उन्होंने सरकार से संशोधन वापस लेने की मांग की।
न्याय पंचायत ढुंग बड़वाली में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने जल्द बाजी में पंचायत राज एक्ट में संशोधन कर कई कमियां छोड़ी है। उन्होंने कहा कि संशोधन विधेयक में दो बच्चों की सीमा के लिए कट आफ डेट निर्धारित न करने, अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का प्राविधान करने समेत कई कमजोरियां है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश लाल, प्रधान बचन सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रतन सिंह रावत, विजय पाल रावत, सूरत सिंह गुनसोला, भगवती प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद थे।