फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2019-20 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। विवि के परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में पांच जुलाई से 25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 199 दिनों का शिक्षण कार्य दिवस की अनिवार्यता रखी गई है। शैक्षणिक कैलेंडर के हिसाब से प्रवेश और परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2019-20 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के बाद बृहस्पतिवार को विवि का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित कर दिया है। प्रभारी कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि 21 जून से आवेदन पत्र वितरण प्रारंभ किए जा चुके हैं। पांच जुलाई से शैक्षणिक सत्र की शुरूआत की जाएगी। पांच से 25 जुलाई के बीच प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। एक अगस्त से विधिवत शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। कुलसचिव ने बताया कि विषम सेमेस्टर ऑन परीक्षा आवेदन पत्र पांच अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक भरे जाएंगे। 15 दिसंबर से परीक्षाएं आरंभ की जाएगी, जबकि सम सेमेस्टर की ऑन लाइन परीक्षा आवेदन पत्र 11 मार्च से 28 मार्च 2020 के बीच भरे जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि विवि के परिसर और संबद्ध कालेजों में 199 शिक्षण कार्य दिवस का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसका पालन किए जाने पर ही कालेजों में परीक्षाएं संपादित कराई जाएगी। कैलेंडर में विवि स्थापना दिवस और श्रीदेव सुमन जन्म दिवस को भी स्थान दिया गया है। विवि के स्थापना दिवस और श्रीदेव सुमन के जन्म दिवस पर विवि में स्वच्छता अभियान, पौध रोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें