फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, नहर और पेंशन के मुद्दे छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में सड़कों का डामरीकरण न होने, क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों की मरम्मत न होने तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन समय पर न मिलने के मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य मनवीर सिंह नेगी ने कहा कि मखडेत-मथलाऊ सड़क का डामरीकरण न होने से लोगों को खस्ताहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। सारी का डाडा और खाद तोक में छह माह पहले विद्युत पोल लगाए जा चुके हैं, लेकिन लाइन नहीं बिछाई गई। नीरू चौहान ने कहा कि थत्यूड़-मराड मोटर मार्ग दो साल से आपदा से क्षतिग्रस्त है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया ने कहा कि जिनका बैंक खाता आधार नंबर से लिंक नहीं है। उनकी पेंशन खाता में जमा नहीं हो पा रही है। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार, कनिष्ठ प्रमुख बुद्धि प्रसाद सेमवाल, सुरेंद्र रावत, मोहन चमोली, चंद्रवीर पुंडीर, गोविंद असवाल, पृथ्वी रावत, कुलवीर रावत, उपेंद्र पुंडीर, राकेश पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें