फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने को 10 तक जमा कराएं फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। इच्छुक छात्र प्रवेश फार्म ऑन लाइन भी जमा करा सकते हैं। बताया गया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए अभी तक 665 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश फार्म लिया है।
विज्ञापन

परिसर में यूजी कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए 21 जून से फार्म बेचे जा रहे हैं। विवि ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए आन लाइन फार्म भरने की सुविधा भी प्रदान की है। पुस्तकालय अध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने बताया कि अब तक बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 342, बीए प्रथम सेमेस्टर में 214 और बीकाम प्रथम सेमेस्टर के लिए 109 छात्रों को प्रवेश फार्म दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि छात्र 10 जुलाई तक अपने प्रवेश आवेदन पत्र परिसर और ऑन लाइन जमा करा सकते हैं। उसके बाद परिसर में स्नातक स्तर पर प्रवेश वरिष्ठता सूची के आधार पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑन लाइन फार्म भरने वाले छात्रों को हार्ड कापी परिसर में जमा करनी होगी। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रवेश फार्म तय समय पर जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें