फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में छाया रहा सड़कों की बदहाली का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। तहसील दिवस में समस्याओं का अंबार लगा रहा। जनप्रतिनिधियों की ओर से 59 शिकायतें दर्ज की गई। सड़कों का निर्माण, डामरीकरण और ऑल वेदर परियोजना के मलबे का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। सीडीओ आशीष भटगांई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 दिन के अंतर्गत समस्या समाधान करने के निर्देश दिए।
ललित खंडूड़ी ने कंडीसौड़ के पास रिखेड़ी खाला में आलवेदर रोड का डंपिंग जोन बनाकर खेल मैदान, वाहन पार्किंग निर्माण करने की मांग की। नकोट नौली के सबलू लाल ने आल वेदर रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त भूमि का मुआवजा देने की मांग की। बंडवाल के प्रधान राजेश भट्ट ने क्यूलागी-थौलधार, क्यूलागी-बमराडी़ सड़क पर डामरीकरण करने की मांग की। खांड, रमोल गांव, उनियाल गांव के ग्रामीणों ने टीएचडीसी की तरफ से संचालित छाम-कंडीसौड़ स्कूल बस का संचालन न होने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्तल के प्रधान चिरंजी भट्ट ने मैंडखाल-गैर (नागराजाधार)मोटर मार्ग का कार्य पूर्व निर्धारित सहमति के आधार पर नहीं होने की शिकायत की। क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह बुढान ने नगुण भवान मार्ग पर क्रास बैरियर लगाने की मांग की। इस मौके पर डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम रविंद्र जुवांठा, सीओ धन सिंह तोमर, तहसीलदार बीडी भट्ट, बीडीओ बीपी डबराल, डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, रेंज अधिकारी आशीष डिमरी, बीईओ विनीता कठैत नेगी, कानूनगो सीएम नगवाण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें